जीटी रोड पर दुर्घटना में 13 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, सड़क जाम

थाना क्षेत्र में करमडीह मोड़ के समीप शनिवार को जीटी रोड पर दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गयी है.

आमस. थाना क्षेत्र में करमडीह मोड़ के समीप शनिवार को जीटी रोड पर दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के जलपा निवासी अजय मंडल के पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है. मृतक के दादा ने बताया कि सूरज आमस क्षेत्र के मोरैनिया स्थित अपने नानिहाल से साइकिल द्वारा घर लौट रहा था. इसी बीच वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी. इस दुर्घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गये और जीटी रोड जाम कर दिया. लड़के की मौत और जाम की सूचना पाकर आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार और सीओ अरशद मदनी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >