गया : नौवीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में शनिवार को कई जिलों की टीम के बीच मुकाबला हुआ. बालक वर्ग में पटना ने नवादा को 23-03, भोजपुर ने वैशाली को 09-06, मुंगेर ने दरभंगा को 20-02, पटना ने भोजपुर को 12-06, मुजफ्फरपुर ने मुंगेर को 11-04, छपरा ने दरभंगा को 12-02, मुजफ्फरपुर ने दरभंगा को 36-00, पटना ने भागलपुर को 23-18 व गया ने मुजफ्फरपुर को 7-8 से हराया.
बालिका वर्ग में भोजपुर ने जहानाबाद को 14-08, छपरा ने बांका को 14-04 व भागलपुर ने वैशाली को 06-00 से हरा दिया. जानकारी देते हुए जिला ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार व जिला बास्केटबाॅल संघ के सचिव सरवर अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही बिहार टीम का चयन होगा.
यह टीम जून के अंतिम सप्ताह में ओड़िशा में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का नेतृत्व करेगी. इसी को ध्यान में रख कर खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन का प्रयास भी कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता का आयोजन शहर के क्रेन मेमोरियल स्कूल में हो रहा है. फाइनल मुकाबला 10 जून को खेला जायेगा.
