गया : विश्व हिंदू परिषद, रामनवमी पूजा समिति, हिंदू जागरण मंच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल व महारानी अहिल्याबाई होलकर विचार मंच समेत अन्य संगठनों में सक्रिय सदस्य रहे मनीष बिट्ठल का निधन शनिवार की रात हृदय गति रुक जाने से हो गया. वह 30 वर्ष के थे.
उनके निधन पर उपरोक्त सभी संस्थाओं के सदस्यों के बीच गहरा शोक है. रविवार को सभी संघों की सम्मिलित बैठक में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ सच्चिदानंद प्रेमी ने स्वर्गीय मनीष बिट्ठल को युवा संकुल बताया.
उन्होंने कहा कि मनीष धार्मिक व सामाजिक कार्यों में जिस तरह से सक्रिय थे, वह सभी के लिए प्रेरणा है. बैठक में मौजूद लोगों ने कहा मनीष का इस दुनिया से चले जाना अब भी यकीन करने जैसा नहीं लग रहा. शोक व्यक्त करनेवालों में मणिलाल बारिक, शशिकांत मिश्रा, मुक्ता मणि, काशीनाथ प्रसाद, प्रशांत कुमार, कन्हैया लाल, सौरभ सिंह, राहुल कुमार, ओमप्रकाश त्रिवेदी, गोलू कुमार, पंकज कुमार, देवनाथ मेहरवार व कई अन्य शामिल हैं.
