इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं

गया : इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि छिटपुट बादल छाने की संभावना है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने की संभावना जतायी गयी है. शनिवार काे भी कड़ी धूप के बीच बेहाेश कर देनेवाली गर्मी रही. गया का शनिवार काे अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस […]

गया : इस सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि छिटपुट बादल छाने की संभावना है. तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने की संभावना जतायी गयी है. शनिवार काे भी कड़ी धूप के बीच बेहाेश कर देनेवाली गर्मी रही. गया का शनिवार काे अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

तापमान में एक-दाे डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव हाे रहा है, पर बारिश नहीं हाेने से माैसम शुष्क रह रहा है. लगातार एक ही समान माैसम से धरती पूरी तरह तप रही है. इसकी वजह से गर्मी आैर ज्यादा महसूस हाे रही है. आधी रात के बाद तक घर की छत, दीवारें इतनी गर्म रहती हैं कि कमरे के अंदर भी नींद नहीं आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >