गया के अतरी में पोलिंग पार्टी पर पथराव

गया : अतरी विधानसभा क्षेत्र में 327 मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदान सात बजे सुबह शुरू हुआ. सुबह में धूप कम रहने के कारण बूथों पर मतदाताओं की उपस्थिति अच्छी-खासी देखी गयी. कुछ जगहों पर इवीएम खराब होने के कारण वोटिंग कुछ देर से शुरू हुई. अतरी विधानसभा के मोहड़ा प्रखंड के पंडितपुर सोहाड़ी […]

गया : अतरी विधानसभा क्षेत्र में 327 मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदान सात बजे सुबह शुरू हुआ. सुबह में धूप कम रहने के कारण बूथों पर मतदाताओं की उपस्थिति अच्छी-खासी देखी गयी. कुछ जगहों पर इवीएम खराब होने के कारण वोटिंग कुछ देर से शुरू हुई.

अतरी विधानसभा के मोहड़ा प्रखंड के पंडितपुर सोहाड़ी बूथ संख्या-264 पर लोगों ने पानी व रोड की मांग को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्र पर ताला जड़ दिया था. वहां जब पोलिंग पार्टी पहुंची, तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. उग्र लोगों ने पोलिंग पार्टी पर पथराव भी किया. लोगों ने बताया कि विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस ने चार राउंड गोलियां चलायीं. इसके बाद मतदान केंद्र का ताला तोड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >