....जब गया एयरपोर्ट पर पीएम का हुआ स्वागत

बोधगया (गया) : चुनाव सभा को संबोधित करने सोमवार को झारखंड व पश्चिम बंगाल जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, एमपी हरि मंझी, विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह आदि मीडिया प्रभारी युगेश कुमार शामिल थे. वायुसेना के विशेष […]

बोधगया (गया) : चुनाव सभा को संबोधित करने सोमवार को झारखंड व पश्चिम बंगाल जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, एमपी हरि मंझी, विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह आदि मीडिया प्रभारी युगेश कुमार शामिल थे. वायुसेना के विशेष विमान से सुबह 11:05 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचे पीएम को जिलाध्यक्ष ने खादा पहना कर स्वागत किया. इसके बाद 11:30 बजे प्रधानमंत्री तीन हेलीकॉप्टर के कारवां के साथ कोडरमा, गिरिडीह व पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >