गैस लीकेज से लगी आग लाखों का सामान राख

मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा के रहनेवाले राजकुमार साव के मकान में आग लग गयी. इससे लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. बताया जाता है कि आग लगने की घटना गैस के लीक होने के कारण हुई है. घटना रविवार की देर रात की बतायी जाती है. अशोक साव,राजकुमार साव […]

मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा के रहनेवाले राजकुमार साव के मकान में आग लग गयी. इससे लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया. बताया जाता है कि आग लगने की घटना गैस के लीक होने के कारण हुई है. घटना रविवार की देर रात की बतायी जाती है. अशोक साव,राजकुमार साव व शिव साव तीनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग तल्ले पर रहते हैं.

बीच के तल्ले पर खाना बनाया जा रहा था. इस दौरान ही गैस लीक करने के कारण आग लग गयी. आग ने कुछ क्षण में विकराल रूप धारण कर लिया. फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती उससे पहले ज्यादातर सामान जल कर राख हो गये थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान दूसरे के छत पर कूद कर बचायी. बाद में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया. राजकुमार साव ने बताया कि अगलगी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >