लोकसभा चुनाव 2019 : चुनावी सभा के दौरान टूटा जीतनराम मांझी का मंच, मांझी समेत कई लोग घायल, ...देखें वीडियाे

गया : लोकसभा संसदीय क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी की बेलागंज में आयोजित चुनावी सभा में मंच टूट गया. मंच के टूट जाने के कारण जीतनराम मांझी समेत कई नेता घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र स्थित गया जिले के बेलागंज के पड़ाव […]

गया : लोकसभा संसदीय क्षेत्र के महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी की बेलागंज में आयोजित चुनावी सभा में मंच टूट गया. मंच के टूट जाने के कारण जीतनराम मांझी समेत कई नेता घायल हो गये हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=cOwW8YyJ4Ms

जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र स्थित गया जिले के बेलागंज के पड़ाव मैदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान मंच पर करीब चार-पांच दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं के आ जाने से मंच टूट गया. मंच टूटने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. हालांकि, इससे पहले महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी जीतन राम मांझी संबोधित कर चुके थे. मालूम हो कि इस चुनावी सभा में राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी लोगों को संबोधित करनेवाले थे. लेकिन, तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह यहां नहीं पहुंच सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >