विक्षिप्त को लेकर परेशान रही मेडिकल पुलिस

गया : एक विक्षिप्त को लेकर मेडिकल थाने की पुलिस कई घंटों तक परेशान रही. जानकारी के अनुसार, मेडिकल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि मिलिटरी कैंप के गेट नंबर एक के सामने रोड के दूसरी ओर पैर-हाथ बंधा हुआ नग्न अवस्था में एक युवक पड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची मेडिकल थाने की […]

गया : एक विक्षिप्त को लेकर मेडिकल थाने की पुलिस कई घंटों तक परेशान रही. जानकारी के अनुसार, मेडिकल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि मिलिटरी कैंप के गेट नंबर एक के सामने रोड के दूसरी ओर पैर-हाथ बंधा हुआ नग्न अवस्था में एक युवक पड़ा हुआ है. सूचना पर पहुंची मेडिकल थाने की पुलिस उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले आयी.

मेडिकल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि उक्त युवक ने अपना नाम अक्षय कुमार बताया. उसे मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया है. इधर, मगध मेडिकल अस्पताल के कई स्टाफ ने बताया कि दो दिन पहले भी उक्त विक्षिप्त युवक को इलाज के लिए आम लोगों ने यहां पहुंचा दिया था. तब उसने अपना नाम शक्ति कपूर बताया था. उसने अस्पताल की खिड़कियों के कई शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिये थे. इसके बाद उसे बहुत मुश्किल से अस्पताल से बाहर किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >