गया : लावारिस गाड़ी का फोटो एसएसपी ने किया पोस्ट, हुआ खुलासा

कोंच थाने के पास खड़ी थी सूमो निकली शेरघाटी के कनीय अभियंता की चोरी हुई गाड़ी गया : कोंच थाने के पास शुक्रवार से लावारिस हालत में एक सूमो गाड़ी खड़ी थी, एसएसपी राजीव मिश्रा ने इसका पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर सूमो का फोटो डाल दिया व किसी को इस बाबत जानकारी […]

कोंच थाने के पास खड़ी थी सूमो
निकली शेरघाटी के कनीय अभियंता की चोरी हुई गाड़ी
गया : कोंच थाने के पास शुक्रवार से लावारिस हालत में एक सूमो गाड़ी खड़ी थी, एसएसपी राजीव मिश्रा ने इसका पता लगाने के लिए सोशल मीडिया पर सूमो का फोटो डाल दिया व किसी को इस बाबत जानकारी होने पर सूचना देने का आग्रह किया. इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से ही शमशीर आलम ने बताया कि शेरघाटी नगर पंचायत में मस्टर रोल पर काम कर रहने कनीय अभियंता कमलेश सिंह की गाड़ी चोरी हुई है. इस संबंध में शेरघाटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है.
इसकी खबर पिछले दिनों अखबारों में भी छपी होने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस सूमो को जब्त कर पड़ताल करने में जुट गयी है. बताया जाता है कि बाइक व फोर व्हीलर गाड़ियों की चोरी शराब के धंधे में उपयोग के लिए की जाती है. इसके कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >