गया : राज्य के आगामी बजट को लेकर बीते दिनों उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उद्योग व व्यापार से जुड़े संगठनों के लोगों के साथ विमर्श किया था. इस बैठक में सेंट्रल बिहार चैंबर आॅफ कॉमर्स की गया इकाई के भी सदस्यों ने हिस्सा लिया था. बैठक में गया के विकास को लेकर चैंबर सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री के साथ चर्चा की.
उन्होंने मगध मेडिकल काॅलेज को उच्च स्तर के चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने, फल्गु नदी के दोनों छोर पर नाले व पाथ-वे का निर्माण करने, शहर में फ्लाइ ओवर का निर्माण करने, उच्च कोटि का आॅडिटोरियम समेत अन्य कई मांगें की हैं. यह जानकारी चैंबर की गया इकाई के अध्यक्ष डाॅ कौशलेंद्र प्रताप ने दी है.
