गया : सड़क सुरक्षा सप्ताह : खुद रहें सचेत, दूसरों को भी करें आगाह

गया : सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन शहर के गांधी मैदान स्टेडियम में दीप जला कर डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तमाम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए. खासकर छात्र-युवाओं को तो इसकी और भी आवश्यकता है. अगर हम सड़क पर नियम के […]

गया : सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन शहर के गांधी मैदान स्टेडियम में दीप जला कर डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने उद्घाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तमाम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए. खासकर छात्र-युवाओं को तो इसकी और भी आवश्यकता है. अगर हम सड़क पर नियम के तहत चल भी रहे हों लेकिन सामने वाले नियम के विरुद्ध हो सकते है. इसलिए दूसरों को भी जागरूक किया जाना जरूरी है.

इस मौके पर एसएसपी ने भी मौजूद लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन से हम लोग अगर कुछ दुर्घटनाओं व जिंदगियों को बचा सकते हैं, तो यह सफल माना जायेगा.उन्होंने मौजूद लोगों से अपील की कि नियमों का पूरी तरह पालन करें और हेलमेट जरूर पहनें. चार पहिया वाहन के चालकों से अपील की कि सीट बेल्ट जरूर लगाएं.

इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने भी पूरी तरह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. साथ ही उन्होंने हेलमेट अवश्य लगाने पर जोर दिया व लहरिया कट वाहन चलाने वालों को नसीहत दी कि इससे बचें और अपने जीवन को सुरक्षित रखें. उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को ’सड़क दुर्घटना के कारण एवं निवारण’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन पंचायती अखाड़ा स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र में किया जायेगा. इसका विषय ’सड़क दुर्घटना के कारण एवं निवारण’ होगा.

कुछ नियम सख्ती से हों लागू
सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था युवा प्रयास के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने जिला प्रशासन व जिला परिवहन के पदाधिकारियों से अपील की कि गया को सुरक्षित रखने और बनाने के लिए बीते कई वर्षों से प्रयास जारी है. यदि कुछ आवश्यक नियमों को लागू करा दिया जाये, तो दुर्घटनाओं में कमी आयेगी.
उन्होंने कहा कि शृंखलाबद्ध ठोकर, ऑटो रिक्शा के दाहिनी ओर रॉड, कम उम्र के बच्चों काे ऑटो और मोटर साइकिल चलाने पर रोक, आवारा पशुओं को चिन्हित कर भीड़-भाड़ वाले सड़क से दूर रखना, अनियंत्रित वाहन चलाने वाले को चिह्नित करना, बीच सड़क पर विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों को यूनिक पोल से हटाने जैसे काम सख्ती से होने चाहिए.
कार्यक्रम के अंत में डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार व युवा प्रयास के अध्यक्ष सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रचार वाहन को रवाना किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >