बोधगया : श्रीलंका बौद्ध मठ में इंटरनेशनल सेमिनार 30 को

बोधगया : महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका बौद्ध मठ), बोधगया में 30 जनवरी को ‘ बुद्धिज्म एंड वूमेन लिबरेशन ‘ विषय पर इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. दो दिवसीय सेमिनार में अमेरिका में रह रहे श्रीलंका के भिक्खु बोधि की-नोट स्पीकर होंगे. इसके साथ ही, इस सेमिनार में अन्य देशों के स्कॉलर भी अपनी […]

बोधगया : महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका बौद्ध मठ), बोधगया में 30 जनवरी को ‘ बुद्धिज्म एंड वूमेन लिबरेशन ‘ विषय पर इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. दो दिवसीय सेमिनार में अमेरिका में रह रहे श्रीलंका के भिक्खु बोधि की-नोट स्पीकर होंगे. इसके साथ ही, इस सेमिनार में अन्य देशों के स्कॉलर भी अपनी बात रखेंगे.

दो दिवसीय सेमिनार के बाद एक से तीन फरवरी तक यहां जयश्री महाबोधि महाविहार के 12वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जायेगा. इसमें भगवान बुद्ध व उनके दो शिष्य महामोग्लायन व सारिपुत के धातु अवशेष का दर्शन आम श्रद्धालुओं को कराया जायेगा. तीन फरवरी को श्रीलंका बौद्ध मठ से 80 फुट बुद्ध मूर्ति तक आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >