गया : प्रभावती अस्पताल में मरे मिले कौए, बर्ड फ्लू की आशंका, कई जगहों पर मरे पड़े हुए थे कौए

गया : प्रभावती अस्पताल कैंपस में सोमवार को कई जगहों पर कौए मरे मिले. अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी. सफाई कर्मचारियों के मुताबिक अस्पताल के पीछे लगे पेड़ों पर कई कौए रहते हैं. सोमवार को सफाई के दौरान जब वे लोग उस ओर गये, तो देखा कि कुछ कुत्ते […]

गया : प्रभावती अस्पताल कैंपस में सोमवार को कई जगहों पर कौए मरे मिले. अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी. सफाई कर्मचारियों के मुताबिक अस्पताल के पीछे लगे पेड़ों पर कई कौए रहते हैं. सोमवार को सफाई के दौरान जब वे लोग उस ओर गये, तो देखा कि कुछ कुत्ते कौओं को मुंह में दबाए चले जा रहे थे.
सफाई कर्मचारी पेड़ों के पास गये, तो वहां कई जगहों पर मरे हुए कौए पड़े थे. कैंपस में अचानक से इतनी संख्या में मरे हुए कौए मिलने से बर्ड फ्लू की आशंका जतायी जा रही है. अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी जिले के वरीय पदाधिकारियों को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >