गया : जेपीएन अस्पताल में बीमार बुजुर्गों को मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट

गया : जिले में बीमार बुजुर्गों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में अब स्पेशल इंतजाम होगा. 2018-19 वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने इसके लिए प्लानिंग कर लिया है.नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर आॅफ एल्डरली के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ एके शाही की ओर से जारी निर्देश में जय प्रकाश नारायण अस्पताल में यह […]

गया : जिले में बीमार बुजुर्गों के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में अब स्पेशल इंतजाम होगा. 2018-19 वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने इसके लिए प्लानिंग कर लिया है.नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर आॅफ एल्डरली के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ एके शाही की ओर से जारी निर्देश में जय प्रकाश नारायण अस्पताल में यह व्यवस्था की जानी है. अस्पताल में अलग से जिरियाट्रिक वार्ड तैयार किया जायेगा.
इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने जिला स्वास्थ्य समिति को 45 लाख रुपये का आवंटन किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर आॅफ एल्डरली के तहत 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यह व्यवस्था होनी है. केंद्र सरकार की योजना पर राज्य सरकार को काम करना है. जिरियाट्रिक वार्ड का निर्माण राज्य के 32 जिलों में बने सदर अस्पतालों में होगा. वार्ड के संचालन की जिम्मेदारी सिविल सर्जन और सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी की होगी.
10 बेडों का होगा वार्ड
नेशनल प्रोग्राम फॉर हेल्थ केयर आॅफ एल्डरली के तहत बनने वाले स्पेशल वार्ड में 10 बेड होंगे. इस योजना के तहत जेरियाट्रिक वार्ड में मधुमेह,उच्च रक्तचाप,गठिया,पार्किसंस (नस से जुड़ी बीमारी),अल्जाइमर, हृदय रोग, नेत्र रोग का इलाज हो सकेगा. इसके अलावा बुजुर्गों को स्वस्थ रहने के लिए बेहतर जीवन शैली की जानकारी भी दी जायेगी.
वार्ड में तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी. बुजुर्गों को वार्ड तक ले जाने व बाहर लाने के लिए व्हील चेयर व स्ट्रेचर की व्यवस्था अनिवार्य है. जय प्रकाश नारायण अस्पताल में जिरियाट्रिक वार्ड बन जाने से निश्चित तौर पर बुजुर्गों को लाभ मिलेगा. उनके लिए इलाज और काउंसेलिंग की व्यवस्था उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >