लेवी लेने पहुंचे युवक को पकड़ कर मुखिया ने पुलिस को सौंपा

इमामगंज : प्रखंड की पकरी गुरिया पंचायत के मुखिया अविनाश कुमार सिंह उर्फ टीमन सिंह से नक्सलियों के नाम पर लेवी लेने पहुंचे एक युवक को इमामगंज बाजार स्थित डुमरिया मोड़ पर मुखिया ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. श्री सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से अपने आप को नक्सली संगठन से […]

इमामगंज : प्रखंड की पकरी गुरिया पंचायत के मुखिया अविनाश कुमार सिंह उर्फ टीमन सिंह से नक्सलियों के नाम पर लेवी लेने पहुंचे एक युवक को इमामगंज बाजार स्थित डुमरिया मोड़ पर मुखिया ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. श्री सिंह ने बताया कि पिछले एक माह से अपने आप को नक्सली संगठन से विवेक बता कर उनके मोबाइल पर कॉल कर रहा था.
उन्होंने बताया कि लेवी के रूप में उनसे एक लाख रुपये व एक लैपटॉप की मांग कर रहा था. मंगलवार को पुन: उनके मोबाइल पर फोन कर लेवी की मांग की. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि डुमरिया प्रखंड के छकरबंघा थाना क्षेत्र के मोहलनिया गांव के अखिलेश कुमार को हिरासत में लिया गया है.
अब तक मुखिया के द्वारा इस बाबत आवेदन नहीं देने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. फिलहाल पूछताछ की जा रही है. वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक सह इमामगंज डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि लेवी की राशि लेने आये युवक को थाना लाया गया है. पुलिस उस युवक से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >