नालंदा में प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट के एफ ग्रुप का पहला मैच आज, गया व नालंदा के बीच होगा मुकाबला

गया : प्रभात खबर फुटबाॅल टूर्नामेंट का आगाज बुधवार को होगा. एफ ग्रुप का पहला मैच नालंदा के सोगरा हाईस्कूल में दोपहर दो बजे से गया बनाम नालंदा खेला जायेगा. प्रतियोगिता के लिए गया की टीम मंगलवार को घोषित कर दी गयी. जिला फुटबाॅल संघ के चेयरमैन डाॅ फरासत हुसैन व सचिव खतीब अहमद ने […]

गया : प्रभात खबर फुटबाॅल टूर्नामेंट का आगाज बुधवार को होगा. एफ ग्रुप का पहला मैच नालंदा के सोगरा हाईस्कूल में दोपहर दो बजे से गया बनाम नालंदा खेला जायेगा. प्रतियोगिता के लिए गया की टीम मंगलवार को घोषित कर दी गयी. जिला फुटबाॅल संघ के चेयरमैन डाॅ फरासत हुसैन व सचिव खतीब अहमद ने टीम को तैयार किया है. गौरतलब है कि प्रभात खबर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्यभर की कुल 41 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 56 मुकाबले खेले जायेंगे. गया, नालंदा व नवादा को एफ ग्रुप में शामिल किया गया है. इसी ग्रुप में बुधवार को पहला मुकाबला खेला जायेगा. दो नवंबर को गया के गांधी मैदान स्टेडियम में गया और नवादा के बीच मैच खेला जायेगा.
गया की टीम इस प्रकार है
कौशल कुमार (गोलकीपर), रितेश कुमार, अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार, हरेंद्र कुमार, रवि शंकर, बप्पी बाउरी, चंदन साव, मंगल पूर्ति, मंजीत कुमार सिन्हा, सूरज टोप्पो, राहुल मांझी, प्रिंस कुमार, अवतद अंसारी, मो जावेद, शैलेश कुमार, दीपू कुमार, उदित खत्रि, ए अहमद (कोच),नीरज कुमार (मैनेजर). रिजर्व – मो अशफाक, आनंद कुमार, मो साहेब.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >