आज भी छाये रहेंगे बादल हाे सकती है बारिश भी, आेड़िशा में आये तूफान ‘तितली’ का आंशिक प्रभाव

गया : करीब महीनेभर बाद माैसम का रुख बदला आैर नरमी आयी. आेड़िशा में आये तूफान ‘तितली’ का आंशिक असर गया में भी दिखा. गुरुवार काे आसमान में बदली छाने के साथ हल्की बारिश भी रुक-रुक कर हाेती रही. शहर के आसपास खासकर झारखंड से सटे प्रखंडाें में बारिश कुछ ज्यादा ही हुई. बारिश हाेने […]

गया : करीब महीनेभर बाद माैसम का रुख बदला आैर नरमी आयी. आेड़िशा में आये तूफान ‘तितली’ का आंशिक असर गया में भी दिखा. गुरुवार काे आसमान में बदली छाने के साथ हल्की बारिश भी रुक-रुक कर हाेती रही. शहर के आसपास खासकर झारखंड से सटे प्रखंडाें में बारिश कुछ ज्यादा ही हुई. बारिश हाेने से किसानाें के चेहराें पर खुशी देखी गयी.
बारिश नहीं हाेने की वजह से धान के खेताें में दरार पड़ने लगे थे. धान की फसलें या ताे पीले पड़ने लगे थे या फिर सूखने लगे थे. अभी धान की फसल में बालियां निकलने का समय है. ऐसे में पाैधे की जड़ाें में पानी या नमी नहीं हाेने की वजह से बालियां नहीं निकल पा रही हैं. माैसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक शुक्रवार काे माैसम में स्थिरता बनी रहने की संभावना जतायी जा रही है.
आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने के साथ बारिश हाेने की भी संभावना है. आैर, यह बारिश ‘तितली’ के प्रकाेप की वजह से है. लेकिन, किसानाें के लिए यह बारिश रामवाण की तरह है. शहर में बारिश हाेने से सड़कें गीली हाे गयीं. कई सड़काें पर ताे कीचड़ फैल जाने की वजह से चलने में परेशानी हाे रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >