नाली के पानी से पीसीसी सड़क गड्ढों में हुई तब्दील

मानपुर : नगर निगम वार्ड 47 के खाजहांपुर देवी स्थान के समीप कुछ लोगों के द्वारा नाली को बंद कर दिया गया है. इससे वहां नाली के पानी का जमाव बना हुआ है. नाली के पानी रोड पर जमा रहने के कारण पीसीसी रोड क्षतिग्रस्त हो गया है. यह रोड गया टेउसा मुख्य मार्ग पर […]

मानपुर : नगर निगम वार्ड 47 के खाजहांपुर देवी स्थान के समीप कुछ लोगों के द्वारा नाली को बंद कर दिया गया है. इससे वहां नाली के पानी का जमाव बना हुआ है. नाली के पानी रोड पर जमा रहने के कारण पीसीसी रोड क्षतिग्रस्त हो गया है.
यह रोड गया टेउसा मुख्य मार्ग पर है. इस रोड पर बड़े-छोटे वाहनों का काफी दबाव है. रोड को बचाने व नाली को आगे बढ़ाने का कुछ प्रबुद्ध लोगों ने प्रयास किया पर स्थानीय स्तर पर राजनीति कर स्थिति को बदतर बना दिया. रोड पर खास कर बाइक सवार व ऑटो चालकों को दुर्घटना होने की शिकायतें मिलती रहती हैं. छात्रों को स्कूल जाने के दौरान कीचड़ के छींटें उनके कपड़े पर पड़ते हैं. बताया गया है कि लोगों ने नगर निगम पदाधिकारी के पास समस्या के निबटारे के लिए गुहार भी लगायी पर अबतक तक बात नहीं बनी. पूर्व में रहे वार्ड पार्षद इंद्रदेव विद्रोही ने जिला लोक शिकायत निवारण में शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >