गया : अब एक बटन दबाने से जगमग हो जायेगा शहर

नगर निगम में रहेगा कंट्रोल रूम कई मुहल्लों में लाइट लगाने काम हुआ पूरा लाइटें लगानेवाली कंपनी तीन वर्षों तक करेगी देखरेख गया : शहर के विभिन्न वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. काम की रफ्तार को देख कर लग रहा है कि विभिन्न मुहल्लों के लोगों की यह […]

नगर निगम में रहेगा कंट्रोल रूम
कई मुहल्लों में लाइट लगाने काम हुआ पूरा
लाइटें लगानेवाली कंपनी तीन वर्षों तक करेगी देखरेख
गया : शहर के विभिन्न वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. काम की रफ्तार को देख कर लग रहा है कि विभिन्न मुहल्लों के लोगों की यह शिकायत दूर हो जायेगी कि उनके इलाके में लाइट नहीं लगी है. नगर विकास विभाग ने कई निकाय क्षेत्रों में लाइट लगाने का टेंडर एक साथ किया है.
पितृपक्ष मेला को देखते हुए कंपनी ने पहले मेला क्षेत्र में लाइट लगाने व बदलने की शुरुआत की है. पिछले महीने प्रभात खबर ने इस समस्या को लेकर चलाया था अभियान. इस समस्या को अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और इस पर काम शुरू किया. शहर में लाइट लगाने का काम पूरा होने के बाद नगर निगम परिसर में कंट्रोल रूम बनाना है. कंट्रोल रूम से ही लाइटों को पूरे शहर में जलाने व बुझाने की व्यवस्था की जायेगी. इससे जुड़े जानकारों का कहना है कि कंट्रोल रूम में ऐसी व्यवस्था होगी कि किसी जगह पर खराबी होने पर उसका पता चल जायेगा. यहां तैनात मिस्त्री तुरंत ही खराब हो गयी लाइट को ठीक करेंगे. कहा जा रहा है कि जल्द ही शहर की हर सड़क पर रोशनी रहेगी.
यहां हो रही थी परेशानी
शहर में सुधर रही व्यवस्था
शहर में सारी व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास किये जा रहे हैं. कंपनी को प्राथमिकता के आधार पर प्रधान सचिव स्तर से यहां लाइट लगाने का िनर्देश िदये गये हैं. कपंनी के प्रतिनिधि अगर जल्द पूरा काम करते हैं तो सारा शहर जगमग िदखेगा.
मोहन श्रीवास्तव, डिप्टी मेयर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >