उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को मिला सम्मान

खिजरसराय : जज्बा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया. शिक्षण कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. संस्थान के अध्यक्ष एस.के.शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भाग्य निर्माता होते हैं. सचिव अंजनी कुमार ने शिक्षक के रूप में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व की […]

खिजरसराय : जज्बा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया. शिक्षण कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. संस्थान के अध्यक्ष एस.के.शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भाग्य निर्माता होते हैं. सचिव अंजनी कुमार ने शिक्षक के रूप में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि आदर्श शिक्षक के रूप में वे हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय प्राध्यापक डॉ रंजीत कुमार भारतीय ने की. बांकेबाजार. उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज, जगन्नाथ हाइ स्कूल व दूसरे शिक्षण संस्थानों में बच्चों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया. उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम प्रसाद ने छात्र व छात्राओं को लगन एवं अथक मेहनत करके डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >