हर हाल में समय पर ही करें ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक एसके प्रसाद ने अधिकारियों को दिया निर्देश कहा, गया से गुजरनेवाली ट्रेनों पर रखें विशेष ध्यान गया : हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक एसके प्रसाद ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने सिग्नल, रेल ट्रैक, यार्ड, माल गोदाम व एफसीआई गुमटी सहित अन्य […]

हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक एसके प्रसाद ने अधिकारियों को दिया निर्देश

कहा, गया से गुजरनेवाली ट्रेनों पर रखें विशेष ध्यान
गया : हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक एसके प्रसाद ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. उन्होंने सिग्नल, रेल ट्रैक, यार्ड, माल गोदाम व एफसीआई गुमटी सहित अन्य जगहों को देखा. निरीक्षण के क्रम उन्होंने संबंधित स्थानीय अधिकारियों से कहा कि हर हाल में समय पर ही ट्रेनों का परिचालन करें, ताकि रेलयात्रियों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि आये दिन शिकायत मिलती है कि गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं छूटती हैं. इस कारण रेलयात्रियों को सफर के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
उन्होंने कहा कि हर हाल में ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर ही हो. अन्यथा आप लोगों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. वहीं, स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल को कहा कि रेलयात्रियों की सेवा करना ही हमारा काम है.
मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग का किया निरीक्षण :मुख्य माल परिवहन प्रबंधक ने वागेश्वरी गुमटी, करीमगंज गुमटी, एफसीआई गुमटी सहित अन्य रेलवे क्रॉसिंग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेवजह ट्रेनों को रेलवे क्रॉसिंग पर न रोकें.
इससे रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म खाली रहे, तो तुरंत ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >