जनशताब्दी एक्सप्रेस से शराब जब्त

गया : रेल पुलिस की टीम ने गुरुवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर शराब जब्त की है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लायी जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीन बैग में […]

गया : रेल पुलिस की टीम ने गुरुवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर शराब जब्त की है. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लायी जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रेन में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान तीन बैग में रखेेेे 40 केन बीयर व 10 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी.
इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस संबंध में रेल थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि आये दिन ट्रेनों से शराब जब्त की जा रही है. लेकिन, शराब धंधेबाज पुलिस की पकड़ से फरार हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाजों को पकड़ने के लिए ट्रेनों में स्पेशल जवानों की तैनाती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >