गया में कबड्डी टूर्नामेंट आज, गया, नवादा, औरंगाबाद व नालंदा की भी टीमें लेंगी भाग

गया : 45वीं राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के तहत चल रही जोनल प्रतियोगिता रविवार को गया में होगी. इसमें गया के साथ नवादा, औरंगाबाद, नालंदा की भी टीमें भाग लेंगी. यह जानकारी जिला ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक व दो अगस्त […]

गया : 45वीं राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के तहत चल रही जोनल प्रतियोगिता रविवार को गया में होगी. इसमें गया के साथ नवादा, औरंगाबाद, नालंदा की भी टीमें भाग लेंगी. यह जानकारी जिला ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक व दो अगस्त को स्टेट टूर्नामेंट का फाइनल राउंड खेला जायेगा.
इससे पहले राज्य में चार जोन बांट कर नाॅकआउट टूर्नामेंट कराया जा रहा है. रविवार को प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान में होगा. उद्घाटन एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष डाॅ फरासत हुसैन, जिला ओलिंपिक संघ के महासचिव मोती करीमी व सचिव राकेश रंजन संयुक्त रूप से करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >