दिल्ली आरपीएसएफ कैंट के 30 जवान करेंगे गया रेलवे स्टेशन की सुरक्षा

गया : गया रेलवे स्टेशन ए-वन स्टेशन होने के बाद रेल यात्रियों को सुविधा देने के साथ-साथ बेहतर सुरक्षा भी देगी. इस कड़ी में रेल प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है. अब रेलयात्रियों की सुरक्षा दिल्ली आरपीएसएफ (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) कैंट के जवान करेंगे. इसकी मॉनीटरिंग आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी करेंगे. गया रेलवे […]

गया : गया रेलवे स्टेशन ए-वन स्टेशन होने के बाद रेल यात्रियों को सुविधा देने के साथ-साथ बेहतर सुरक्षा भी देगी. इस कड़ी में रेल प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है. अब रेलयात्रियों की सुरक्षा दिल्ली आरपीएसएफ (रेलवे सुरक्षा विशेष बल) कैंट के जवान करेंगे. इसकी मॉनीटरिंग आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी करेंगे. गया रेलवे स्टेशन पर चोरी, पॉकेटमारी, छिनतई, डकैती, लूटपाट व मारपीट की घटनाओं के रोकथाम के लिए आरपीएफ की टीम तत्पर है.
आरपीएफ पुलिस द्वारा दिल्ली आरपीएसएफ कैंट से करीब 35 जवानों को बुलाया गया है. ताकि, रेल यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिले. स्पेशल जवान प्लेटफॉर्म, पोर्टिको, जंक्शन परिसर, चलती ट्रेनों में छापेमारी, रेलवे गुमटी सहित अन्य जगहों पर छापेमारी कर चोर गिरोह के सदस्यों को पकड़ेंगे.
जवानों के लिए उत्तम व्यवस्था : दिल्ली आरपीएसएफ कैंट से स्पेशल जवानों के रहने के लिए गया रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ बैरक के पास किया गया है. रेलवे प्रशासन के द्वारा चार कमरे सहित एक बरामदे की व्यवस्था की व्यवस्था की गयी है. बताया जाता है कि सफाई कर्मचारियों के द्वारा चार कमरे व बरामदे की सफाई करायी जा रही है. ताकि, जवानों को रहने में परेशानियों का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >