आेड़िशा में हत्या कर फरार अपराधी पकड़ाया

मानपुर : आेड़िशा में हत्या करने, पुलिस पर गोली चलाने के अलावा आधा दर्जन मामलों के कुख्यात अपराधी को शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना पुलिस व आेड़िशा पुलिस के सहयोग से सीताकुंड फल्गु नदी से गिरफ्तार कर लिया गया. अपराधी की पहचान 28 वर्षीय कृष्णा गुप्ता उर्फ केन्या के रूप में की गयी. केन्या सलेमपुर […]

मानपुर : आेड़िशा में हत्या करने, पुलिस पर गोली चलाने के अलावा आधा दर्जन मामलों के कुख्यात अपराधी को शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना पुलिस व आेड़िशा पुलिस के सहयोग से सीताकुंड फल्गु नदी से गिरफ्तार कर लिया गया. अपराधी की पहचान 28 वर्षीय कृष्णा गुप्ता उर्फ केन्या के रूप में की गयी.
केन्या सलेमपुर मुहल्ला में अपनी मौसी के घर में छिप कर रह रहा था. मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि केन्या के मोबाइल से आेड़िशा के अन्य साथियों से बातचीत होती रहती थी. मोबाइल लोकेशन के आधार पर केन्या को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद आेड़िशा पुलिस ने संपर्क कर छापेमारी अभियान चलाया. आेड़िशा पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद केन्या को अपने साथ लेकर चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >