आधे-अधूरे काम पूरा करने में जुटे रेलवे के अधिकारी

गया : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) एलसी त्रिवेदी के आगमन को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर अधूरे कामों को पूरा करने में स्थानीय रेलवे अधिकारी जुट गये हैं. मुगलसराय मुख्यालय के वरीय अधिकारी भी गया रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंच रहे हैं,. ताकि, कोई कमी न रह जाये. जीएम के आगमन को […]

गया : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) एलसी त्रिवेदी के आगमन को लेकर गया रेलवे स्टेशन पर अधूरे कामों को पूरा करने में स्थानीय रेलवे अधिकारी जुट गये हैं. मुगलसराय मुख्यालय के वरीय अधिकारी भी गया रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंच रहे हैं,. ताकि, कोई कमी न रह जाये. जीएम के आगमन को लेकर रेलवे अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक व्यस्त हैं.
अधिकारी अधूरे कामों को पूरा करने में लगे हुए हैं. वहीं, मुगलसराय के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने भी कई निर्देश जारी किये हैं. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही डीआरएम गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. इधर,रेलवे ठेकेदार भी इस दौरे को लेकर दबाव में हैं और जल्द से जल्द अधूरे कामों को पूरा लेना चाहते हैं.
जर्जर पटरियों की मरम्मत शुरू
महाप्रबंधक के आगमन को लेकर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने जर्जर पटरियों की मरम्मती करनी शुरू कर दी है. जहां-तहां खुलेे हुए पेंडों क्लिप को ठीक करना शुरू कर दिया गया है. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गया-पटना रेल लाइन पर गुरुवार की रात से पेट्रोलिंग शुरू हो गयी है. वहीं सिग्नल पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गयी है. ताकि, परिचालन में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो.
स्टेशन होने लगा चकाचक
महाप्रबंधक के आने की सूचना मिलते ही सफाई ठेकेदार से लेकर सफाई कर्मचारी स्टेशन को चकाचक करने में जुट गये हैं. इस संबंध में स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल ने बताया कि स्टेशन को साफ-सफाई करने के लिए प्रतिदिन जायजा लिया जाता है. उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर सफाई करने का दिशा-निर्देश दिया है. स्टेशन डायरेक्टर ने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जहां-तहां फैली गंदगी को जल्द से हटा दिया जाये. अन्यथा कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >