हड़ताल ने बिगाड़ी शहर की सूरत, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, दुर्गंध से लोगों को हो रही परेशानी

गया : नगर निगम में दो दिनों की हड़ताल ने शहर की दशा बिगाड़ कर रख दी. सफाई व कूड़ा उठाव नहीं होने से जगह-जगह चौंक चौराहों पर कूड़े का अंबार लग गया. जानकारी हो कि हर दिन सफाई व कूड़ा उठाव के बाद भी पहले कई जगहों से शिकायत मिलती थी. अब तो दोनों […]

गया : नगर निगम में दो दिनों की हड़ताल ने शहर की दशा बिगाड़ कर रख दी. सफाई व कूड़ा उठाव नहीं होने से जगह-जगह चौंक चौराहों पर कूड़े का अंबार लग गया. जानकारी हो कि हर दिन सफाई व कूड़ा उठाव के बाद भी पहले कई जगहों से शिकायत मिलती थी. अब तो दोनों काम दो दिनों से बंद है.
लोगों ने बताया कि एक सप्ताह अगर यहीं स्थिति रही, तो शहर की स्थिति पूरी तौर से बदतर हो जायेगी. अब ही कई चौराहों पर कचरा के ढेर से बदबू आने लगी है. यहां से लोगों को गुजरने में परेशानी होने लगी. शुक्र है कि हड़ताल समाप्त करने पर कर्मचारियों व निगम प्रशासन के बीच सहमति बन गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >