शहर में खाली जगहों पर हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन मौन

गया : शहर में जिला प्रशासन व नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने इस बात को लेकर अब तक तत्परता नहीं दिखायी है कि अतिक्रमण को शुरू में ही नियंत्रित कर लिया जाये. शहर में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर स्थायी-अस्थायी दुकानें खोल ली गयी हैं. बाद में यही […]

गया : शहर में जिला प्रशासन व नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने इस बात को लेकर अब तक तत्परता नहीं दिखायी है कि अतिक्रमण को शुरू में ही नियंत्रित कर लिया जाये. शहर में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर स्थायी-अस्थायी दुकानें खोल ली गयी हैं. बाद में यही अतिक्रमणकारी जाम व अन्य समस्याओं के कारण बनते हैं. शहर के मिर्जा गालिब मोड़ से डेल्हा पुल तक सड़क किनारे सैकड़ों दुकानें खोल ली गयी हैं. दुकानों के डिजाइन को देख कर नहीं लगता कि यहां पर दुकानें अतिक्रमण कर बनायी जा रही है. यहां पर लोहे के प्लेट से स्थायी तौर पर दुकानें बनायी गयी हैं.

शाम होते ही यहां सड़क के बीच तक खरीदारों की भीड़ लगी रहती है. इतना ही नहीं फुटपाथी दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे एक ओर बने फुटपाथ पर टेबल कुर्सी लगाकर फास्ट फूड की दुकानें लगायी जाती हैं. यहां चारों तरफ से गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है. लोगों ने बताया कि हर रोज यहां एक नयी दुकान खोली जा रही है. इस रोड से हर रोज अधिकारियों का आना-जाना होता है. लेकिन, किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता. कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से की है. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

नोटिस की कार्रवाई में भी सुस्ती !
शहर में सड़क किनारे किये जानेवाले अतिक्रमण पर निगरानी करने के लिए नगर निगम में कई कर्मचारी बहाल हैं. यहां के अधिकारियों ने वार्ड के टैक्स कलेक्टर व कनीय अभियंता को जिम्मेदारी दे रखी है. इन्हें अतिक्रमण किये जाने की सूचना मार्केट शाखा को देनी है, उसके बाद अतिक्रमणकारियों पर नोटिस व कार्रवाई के लिए मार्केट शाखा द्वारा अधिकारी को प्रतिवेदन दिया जाता है. निगम सूत्रों का कहना है कि अब तक कम ही देखने को मिला है कि सड़क किनारे अतिक्रमण होते हुए किसी को नोटिस दिया गया हो.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में सदार एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा ने कहा कि, यह सच है कि शहर में सड़क किनारे जिसे जहां मन हो रहा है वहीं अपनी दुकान खोल लेता है. अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम व पुलिस पर है. हमने साफ तौर पर नगर आयुक्त को कहा है कि आप संसाधन व कर्मचारी तैयार रखें, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की जायेगी. जरूरत पड़ने पर वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि डीएम की मौजूदगी में इस संबंध में नगर आयुक्त से बात हुई है. जल्द ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा
सूरज कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >