12 सितंबर से भागलपुर से स्पेशल बनकर चलेगी विक्रमशिला और अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस

भागलपुर : भागलपुर से विक्रमशिला एक्सप्रेस और अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस चलेगी. ये दोनों ट्रेन स्पेशल बनकर पटरी पर दौड़ेंगी.

भागलपुर : भागलपुर से विक्रमशिला एक्सप्रेस और अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस चलेगी. ये दोनों ट्रेन स्पेशल बनकर पटरी पर दौड़ेंगी. परिचालन को हरी झंडी रेलवे बोर्ड ने दी है.

विक्रमशिला एक्सप्रेस सीधी रूट पर चलेगी, तो अगरतल्ला एक्सप्रेस भागलपुर-बांका के रास्ते. दोनों ही ट्रेनों का परिचालन 12 सितंबर से होगा. विक्रमशिला स्पेशल ट्रेन का नंबर 02367/68 और अगरतल्ला साप्ताहिक एक्सप्रेस 05626/25 नंबर होगा.

इस नंबर पर ही यात्रियों को आरक्षण कराने की सुविधा मिलेगी. कोविड स्पेशल बनकर चलने वाली विक्रमशिला भागलपुर से 12 सितंबर व आनंद विहार टर्मिनल से 13 सितंबर और अगरतल्ला एक्सप्रेस अगरतल्ला से 12 सितंबर और देवघर से 15 सितंबर से चलेगी.

अगरतल्ला एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक दिन चला करेगी. डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >