Bihar Legislative Council Monsoon Session : बिहर विधान परिषद में विजय कुमार सिंह के ध्यानाकर्षण में पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शस्त्र लाइसेंस नहीं मिलने का मामला उठाया. इसी दौरान कैमूर के पूर्व जिलाधिकारी सुनील कुमार द्वारा अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही हथियार का लाइसेंस इश्यू कर लिया गया. इस मामले को लेकर एमएलसी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह देश में पहला मामला है, जब एक जिला के डीएम ने खुद अपने लिए लाइसेंस इश्यू किया है. साथ ही ट्रांसफर के दौरान उन्होंने 60 से अधिक लाइसेंस इश्यू किया है.
जनप्रतिनिधयों पर हमले हो रहे, इसके बावजूद भी नहीं दिया जा रहा लाइसेंस
विजय कुमार सिंह ने कहा जनप्रतिनिधियों पर लगातार हमला हो रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को लाइसेंस नहीं दिया जा रहा है, जबकि, डीएम सैकड़ों की संख्या में हथियार का लाइसेंस जारी कर रहे हैं. संतोष सिंह के प्रश्न के समर्थन में नीरज कुमार ने कहा कि कैमूर के पूर्व डीएम ने अगर ऐसा किया है, तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाये और उनका लाइसेंस रद्द किया जाये. संजय कुमार सिंह ने कहा कि सदन के माध्यम से सभी जिलों से रिपोर्ट मंगवायी जाये कि कितने डीएम ने लाइसेंस कब-कब शस्त्र लाइसेंस जारी किया है.
सभापति ने कहा-सभी जिलों से शस्त्र लाइसेंस का रिकॉर्ड मांगी जाएगी
महेश्वर सिंह ने कहा कि इस संबंध में फरवरी 2026 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आदेश भी निकाला था, इसके बावजूद जिलाधिकारी इस पर अमल नहीं करते हैं और अब भी शस्त्र लाइसेंस के पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधियों को दौड़ाया जाता है. इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा आप सभी सदस्यों की भावना को सदन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जायेगा.वहीं, सभी जिलों से जारी हथियार के लाइसेंस का रिकाॅर्ड मंगवाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर भभुआ में युवक से साइबर ठगी, 4500 रुपए उडाए; पुलिस की फुर्ती से खाते में वापस आई रकम
