Ford Hospital: सरकारी दरों पर जांच सुविधा के साथ फोर्ड हॉस्पिटल की नई ओपीडी शुरू

Ford Hospital: मलाही पकड़ी के पास नब्बे फीट रोड स्थित फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के दूसरे ब्रांच में ओपीडी सेवा शुरू हो गई है. यहां मरीजों को सरकारी दर पर विभिन्न जांच सुविधाएं मिलेंगी. अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक इलाज, इमरजेंसी सेवाएं और 40 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Ford Hospital: मलाही पकड़ी के पास नब्बे फीट रोड स्थित फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के दूसरे ब्रांच में ओपीडी सेवा की शुरुआत हो गई है. अस्पताल की खास बात यह होगी कि यहां मरीजों की विभिन्न जांचें सरकारी दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे आसपास के लोगों को कम खर्च में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बी.बी. भारती ने बताया कि नए यूनिट में सभी प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से ओपीडी में मरीजों को परामर्श देंगे. अभी एंडोक्राइनोलॉजी (शरीर के विभिन्न ग्लैंड/ मधुमेह), स्त्री रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रो संबंधी रोगों का उपचार किया जा रहा है. आगे अस्पताल में अत्याधुनिक कैथलैब, हृदय संबंधी इमरजेंसी सेवाएं और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा गॉल ब्लैडर, हर्निया समेत कई सामान्य और जटिल ऑपरेशन भी यहां किए जाएंगे.

चार मंजिला इस अस्पताल में 40 बेड की व्यवस्था की गई है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रशिक्षित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों की सेवा में तैनात रहेगी. नए यूनिट के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आपात स्थिति में तेजी से इलाज मिल सकेगा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >