बिहार के फ्लैट खरीदारों के लिए राहत, सितंबर से फिर शुरू होगा दाखिल-खारिज, जानिए राजस्व विभाग की तैयारी

Flat Mutation In Bihar: बिहार में फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की खबर है. फ्लैटों की दाखिल-खारिज की प्रक्रिया सितंबर 2026 से दोबारा शुरू होने की संभावना है. राजस्व विभाग विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है. नई व्यवस्था से दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पारदर्शी और एकरूप होगी.

Flat Mutation In Bihar: बिहार में दाखिल-खारिज को लेकर अपडेट है. खरीदारों को राहत मिलने वाली है. अपार्टमेंट के फ्लैटों की जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया करीब सवा साल बाद फिर शुरू होने वाली है. संभावना जताई जा रही है कि सितंबर 2026 से इसकी शुरुआत हो सकती है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर निर्माण अब अंतिम चरण में है. विभाग का उद्देश्य फ्लैटों की जमीन के दाखिल खारिज की प्रक्रिया को स्पष्ट, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सही बनाना है. इससे फ्लैट को लेकर विवाद पर विराम लग सकेगा.

2025 से ही दाखिल-खारिज पर थी रोक

बिहार में अपार्टमेंट की जमीन के फ्लैटधारियों के नाम दाखिल-खारिज पर अप्रैल 2025 से रोक लगी हुई है. इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर अपार्टमेंट की जमीन का फ्लैटधारियों के नाम दाखिल-खारिज, नामांतरण और जमाबंदी सृजन की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकने को कहा था.

इस रोक की वजह से फ्लैट खरीद चुके लोगों को अपनी जमीन का रिकॉर्ड अपने नाम कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस समस्या का समाधान निकालने की दिशा में काम तेज कर दिया है.

नहीं थी कोई स्पष्ट व्यवस्था

विभाग के अनुसार बिहार भूमि दाखिल-खारिज अधिनियम 2011 और नियमावली 2012 में अपार्टमेंट की जमीन का सीधे फ्लैटधारियों के नाम दाखिल खारिज करने की स्पष्ट व्यवस्था नहीं है. साथ ही विभागीय सॉफ्टवेयर में भी इसके लिए आवश्यक प्रावधान नहीं था.

यही वजह थी कि अलग-अलग अंचलों में फ्लैट की जमीन के दाखिल खारिज को लेकर अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे थे. फिलहाल, नई व्यवस्था लागू होने के बाद फ्लैट खरीदारों को दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है.

नई व्यवस्था से फायदा

नई व्यवस्था का सबसे फायदा यह होगा कि फ्लैट की जमीन के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को एक समान और पारदर्शी बनाया जा सकेगा. अभी अलग-अलग अंचलों में इसके लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं.

विभाग का मकसद तकनीकी खामियों को दूर कर ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे फ्लैट की जमीन के रिकॉर्ड को सही तरीके से दर्ज किया जा सके. इससे भविष्य में फ्लैट की मिल्कियत और जमीन के रिकॉर्ड को लेकर होने वाले विवादों पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है.

Also Read: आज पूरे बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना, इन हिस्सों में ज्यादा रहेगा प्रभाव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >