Bihar Encounter: पटना के बिहटा में आधी रात 2 शार्प शूटर्स का एनकाउंटर किया गया. इस तरह से सीएम सम्राट चौधरी के एक महीने के कार्यकाल में 5 एनकाउंटर किए गए. यूपी मॉडल से सम्राट मॉडल की तुलना की जा रही है. सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था, पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार होगा.
कब-कब किया गया 5 एनकाउंटर?
13 मई- बिहटा में विदेशी राय और पप्पू राय का एनकाउंटर किया गया. (अपराधियों के पैर में गोली मारी गई)
3 मई- सिवान पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में ढेर किया.
30 अप्रैल- हर्ष की हत्या में ही शामिल छोटू यादव का एनकाउंटर किया था.
29 अप्रैल- भागलपुर की नगर परिषद में घुसकर अफसर की हत्या करने वाले आरोपी रामधनी यादव का एनकाउंटर किया गया.
22 अप्रैल- पटना में ज्वेलरी शॉप लूटकांड के आरोपी दिलीप कुमार का एनकाउंटर किया गया था.
सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा था?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि मैंने पुलिस के हाथ खोल दिए हैं. पुलिस को अगर कोई भी अपराधी चैलेंज करता है तो 48 घंटे में पुलिस जवाब देगी. हमारे लिए अपराध मुक्त बिहार मायने रखता है. इसके लिए हम कुछ भी करेंगे. कौन अपराधी किस जाति का है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. सम्राट चौधरी ने डीएम और एसपी को भी कड़ा आदेश दिया था कि बिना बताए ही हर जगह जाएं और हर हाल में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए.
अपराधियों के पिंडदान को लेकर दिया था बयान
बोधगया मठ में भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था पर भी कड़ा रुख दिखाया था. उन्होंने कहा था, बिहार में अपराधियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई हो रही है.
गयाजी पिंडदान के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और अब अपराधियों का भी पिंडदान शुरू हो चुका है. महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी कठोर कदम उठाने पड़ेंगे, जिससे सरकार पीछे नहीं हटेगी.
Also Read: सम्राट कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर, लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा
