बिहार का पहला हिंदू सर्किट तैयार, इन 14 प्रसिद्ध मंदिरों को किया गया शामिल, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

Bihar News: बिहार सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य का पहला हिंदू सर्किट तैयार किया है. इसमें 14 प्रसिद्ध मंदिरों को शामिल किया गया है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.

Bihar News: बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने प्रदेश का पहला हिंदू सर्किट तैयार किया है. जिसमें राज्य के 14 प्रमुख मंदिरों को शामिल किया गया है. इस सर्किट के जरिए न केवल देशभर से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जाएगा, बल्कि विदेशों में रह रहे हिंदू पर्यटकों को भी बिहार आने के लिए प्रेरित किया जाएगा. यह बिहार का आठवां आधिकारिक पर्यटन सर्किट है, जिसे पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर पहली बार स्थान दिया गया है.

अजगैवीनाथ धाम भी सर्किट में शामिल

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैवीनाथ धाम को इस हिंदू सर्किट में शामिल किया गया है. यह मंदिर उत्तरवाहिनी गंगा के बीच पहाड़ी पर स्थित है और हर साल लाखों कांवरियों की आस्था का केंद्र होता है. श्रद्धालु यहां जल अर्पण करने के बाद देवघर स्थित बाबाधाम तक कांवर यात्रा करते हैं.

सहरसा के मंदिरों को मिली सबसे ज्यादा जगह

हिंदू सर्किट में सहरसा जिले के सबसे अधिक मंदिरों को स्थान दिया गया है. इनमें शामिल हैं:

  • उग्रतारा मंदिर (महिषी)
  • रक्त काली मंदिर (मत्स्यगंधी)
  • चंडी स्थान मंदिर (विराटपुर, सोनबरसा)
  • इसके अलावा, मधेपुरा जिले का प्रसिद्ध सिंहेश्वर स्थान मंदिर और लखीसराय का अशोक धाम मंदिर भी इस सूची में शामिल हैं.

Also Read: बिहार में फिल्मी दुनिया की नई उड़ान! फिल्म सिटी, करोड़ों की सब्सिडी और अनोखी लोकेशन्स से बना बॉलीवुड का फेवरेट

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

भागलपुर जिला पर्यटन अधिकारी मिथिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार, हिंदू सर्किट के तहत मंदिरों को पर्यटन मानचित्र पर विशेष रूप से प्रचारित किया जाएगा. इससे विदेशी श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ेगा और बिहार के धार्मिक पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >