बिहार में 19 साल बाद बहन ने ही शिक्षिका को मुश्किल में डाला, अब हो रही सनसनीखेज आरोप की हाई लेवल जांच

Bihar Teacher News: बिहार के बगहा जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में 19 साल से कार्यरत एक शिक्षिका पर फर्जीवाड़े का सनसनीखेज आरोप लगा है. उसकी ही छोटी बहन ने दावा किया है कि बड़ी बहन ने उसके प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की.

Bihar Teacher News: बिहार के बगहा जिले के भितहा प्रखंड में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय में 19 वर्षों से कार्यरत शिक्षिका अनीता कुमारी पर उनकी ही छोटी बहन ने धोखाधड़ी का सनसनीखेज आरोप लगाया है. छोटी बहन, जो खुद को असली अनीता गुप्ता बताती है, का दावा है कि उनकी बड़ी बहन मुन्नी गुप्ता ने फर्जी प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर शिक्षिका की नौकरी हासिल की.

बहन ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप

छोटी बहन के अनुसार, उनके पिता स्व. बैजनाथ गुप्ता की सबसे बड़ी बेटी मुन्नी गुप्ता हैं. जिन्होंने 10वीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. जबकि असली अनीता गुप्ता ने 2002 में मैट्रिक और 2004 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी. छोटी बहन का कहना है कि उनकी बड़ी बहन ने उनके प्रमाण पत्रों का इस्तेमाल कर 2006 में शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली.

छोटी बहन ने उत्तर प्रदेश के पडरौना ब्लॉक से जारी पारिवारिक सूची के साथ-साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जैसे दस्तावेज भी पेश किए हैं. जो उनके दावे को सही ठहराते हैं.

बड़ी बहन का पलटवार: “मैं ही असली अनीता”

वहीं, कथित रूप से आरोपी शिक्षिका अनीता कुमारी उर्फ मुन्नी गुप्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उनका नाम अनीता गुप्ता ही है और उन्होंने 2006 में इसी नाम से शिक्षक की नौकरी जॉइन की थी. उनका कहना है कि छोटी बहन द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए भितहा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णनंदन राय ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि संबंधित महिला के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है. उच्च अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >