मनीष कश्यप का मोबाइल बरामद करने में जुटी EOU, जानकारी देने में कर रहा आनाकानी

इओयू की टीम मनीष से लगातार उसके मोबाइल के बारे में पूछ रही है. सूत्रों के अनुसार, मनीष ने पहले यह बताया कि उसका मोबाइल नोएडा के फ्लैट पर है. इओयू की एक टीम ने नोएडा जाकर उसके फ्लैट की तलाशी भी ली, मगर मोबाइल नहीं मिला.

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर कथित हिंसा के फर्जी वीडियो वायरल कराने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप से आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की टीम ने लगातार चौथे दिन पूछताछ जारी रखी. इस पूछताछ में इओयू को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं. हालांकि, मनीष ने कुछ सवालों को टाल भी दिया.

इओयू मनीष कश्यप का मोबाइल बरामद करने में जुटी

फिलहाल इओयू मनीष कश्यप का मोबाइल बरामद करने में जुटी है, जिसको लेकर अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है. उसका मोबाइल पूरे प्रकरण की जांच में बड़ा साक्ष्य साबित हो सकता है. उसमें न केवल वीडियो बनाने के डिजिटल साक्ष्य मिल सकते हैं, बल्कि उसके वाट्सएप चैट भी मिल सकता है.

मोबाइल के बारे में जानकारी देने में लगातार आनाकानी

इओयू की टीम मनीष से लगातार उसके मोबाइल के बारे में पूछ रही है. सूत्रों के अनुसार, मनीष ने पहले यह बताया कि उसका मोबाइल नोएडा के फ्लैट पर है. इओयू की एक टीम ने नोएडा जाकर उसके फ्लैट की तलाशी भी ली, मगर मोबाइल नहीं मिला. इस बीच वह मोबाइल के बारे में जानकारी देने में लगातार आनाकानी कर रहा है.

Also Read: मनीष कश्यप से अभी चार दिन और पूछताछ करेगी EOU, बढ़ी रिमांड की अवधि

सोमवार की शाम तक पूछताछ करेगी इओयू की टीम

इओयू की टीम मनीष से सोमवार की शाम तक पूछताछ करेगी. फिर रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. इसके अलावा तमिलनाडु पुलिस भी मनीष से पूछताछ करने की तैयारी में है. इसके लिए उसने कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड लेने की अर्जी भी दी है. अगले सप्ताह इस पर निर्णय हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >