“एनकाउंटर विकास दुबे का हुआ था, चुनमुन झा का मर्डर हुआ है”, अररिया में पुलिस एक्शन पर बोला कुख्यात का भाई

Encounter In Bihar: बिहार के अररिया में पुलिस ने मुठभेड़ में आरा तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को ढेर कर दिया. इसके बाद आरोपी के भाई ने पुलिस के इस एक्शन पर सवाल खड़े किए हैं. आरोपी के भाई ने कहा कि चुनमुन झा का मर्डर हुआ है. पढे़ं पूरी खबर…

Encounter In Bihar: आरा के तनिष्क शोरूम में 10 करोड़ की लूटपाट में शामिल कुख्यात चुनमुन झा को एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार की रात अररिया में ढेर कर दिया. अब चुनमुन झा एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है. आरोपी चुनमुन के भाई राज कुमार झा ने एनकाउंटर पर सवाल उठाया है. राज कुमार का कहना है, “एनकाउंटर विकास दुबे का हुआ था, वो भाग रहा था तो उसको पीछे से गोली मारी गई थी. एनकाउंटर का मतलब ये नहीं होता कि दोनों हाथ पकड़ कर सामने से सीने, पेट और गले में गोली मार दी जाए. एनकाउंटर में पहली गोली चुनमुन के पैर में लगी तभी उसने सरेंडर कर दिया गया.”

‘मर्डर है, एनकाउंटर का नाम दिया जा रहा’

दरअसल, शुक्रवार की रात करीब 2 बजे अररिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी चुनमुन झा मारा गया. चुनमुन झा को एनकाउंटर के दौरान सीने में 2 गोली और पूरे शरीर में 7 गोली लगी है. कुख्यात के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने चुनमुन झा को सामने से गोली मारी है और उसे एनकाउंटर का नाम दिया जा रहा है. ये मर्डर है. इसमें हमारे गांव के मुखिया संतोष मंडल भी मिले थे. वो चुनमुन झा के गैंग का सरगना था. उसके पास ही सारे लूट का पैसा और जेवरात जाता था. 3 दिन पहले उससे मेरे भाई की बहस हुई थी, इस वजह से पुलिस के साथ मिलकर संतोष मंडल ने चुनमुन को मरवा दिया.

पूर्णिया लूटकांड में भी था शामिल

वहीं कुख्यात चुनमुन झा का ममेरा भाई राजीव कुमार झा ने बताया, “चुनमुन अररिया के पलासी थाना के मजलिसपुर का रहने वाला था. उसके पिता का नाम विनोद झा है, वे खेती-बाड़ी करते हैं. चुनमुन ने 10वीं तक की पढ़ाई अररिया में ही रहकर की है. फिर पंडित का ज्ञान लेने के लिए वह अपने दादा-दादी के पास 2020 में पूर्णिया चला गया. उसके दादा पंचमुखी मंदिर में पुजारी हैं, लेकिन वहां चुनमुन की दोस्ती अपराधियों से हो गई. 2023 में अररिया प्लासी के मुखिया संतोष मंडल की भी हत्या की कोशिश की थी. लेकिन, उसमें वह चूक गया था. इसके बाद 2024 में पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में 3.70 करोड़ की लूटकांड में चुनमुन शामिल था. हालांकि, इस मामले में वह सीसीटीवी में कैद नहीं हुआ था.

ALSO READ: Action Against Builder: पटना के दो बड़े बिल्डरों पर गिरी गाज, RERA ने संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >