बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा 'फेल', कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

Mithilesh Tiwari Announcement: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के विद्यार्थियों के लिए खास फैसला लिया. मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. जल्द ही इसे लेकर आधिकारिक तौर पर निर्देश जारी किया जा सकता है.

Mithilesh Tiwari Announcement: बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी जगह प्रमाण पत्र पर 'कौशल के लिए पात्र' लिखा जाएगा. इस फैसले को लेकर सरकार का मानना है कि परीक्षा में कम मार्क्स किसी बच्चे की पूरी प्रतिभा का पैमाना नहीं हो सकता. एक परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने का मतलब यह नहीं कि छात्र के भीतर आगे बढ़ने की क्षमता खत्म हो गई.

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने समीक्षा बैठक में इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोबल को बनाए रखना जरूरी है. इसी सोच के तहत प्रमाण पत्र पर 'फेल' जैसे शब्द के इस्तेमाल को खत्म करने का निर्णय लिया गया है. अब इस फैसले को लागू करने के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी है. शिक्षा विभाग जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को जरूरी निर्देश जारी करेगा.

स्पेशल क्लासेज की भी होगी व्यवस्था

सरकार ने उन छात्रों के लिए भी योजना बनाई है, जिन्हें मैट्रिक की सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी है. ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक महीने तक स्पेसल क्लासेज चलाने का फैसला किया गया है. यानी परीक्षा में पीछे रह गए छात्रों को सिर्फ नया शब्द नहीं मिलेगा, बल्कि खुद को साबित करने के लिए अतिरिक्त तैयारी का मौका भी दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल होकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकें.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

'शिक्षक सहयोग पोर्टल' किया जाएगा लॉन्च

इधर, शिक्षक दिवस भी बिहार की शिक्षा व्यवस्था के लिए खास होने वाला है. 5 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'शिक्षक सहयोग पोर्टल' लॉन्च करेंगे. श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में इसकी शुरुआत होगी. पोर्टल के जरिए शिक्षकों से जुड़ी सेवाओं, शिकायतों और विभागीय प्रक्रियाओं को डिजिटल और ज्यादा आसान बनाने की तैयारी है.

बैठक में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भी चर्चा

जानकारी के मुताबिक, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किए गए. शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर भी चर्चा हुई. शिक्षा मंत्री के मुताबिक, शिक्षकों का ट्रांसफर उनके सहूलियत के मुताबिक ही किया जाएगा. सितंबर महीने में इसपर जोर-शोर से काम किया जाएगा. हजारों शिक्षकों को उनके मन मुताबिक ट्रांसफर का मौका मिलेगा.

Also Read: बिहार में बेउर समेत सभी सेंट्रल जेलों की छत पर लगाए गए सोलर पैनल, करोड़ों रुपये हो रहा फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >