E-Rickshaw Rule: भागलपुर में चल रही ई-रिक्शा कोडिंग प्रणाली अब पूरे राज्य में होगी लागू, आठ सदस्यीय टीम करेगी मॉनिटरिंग…

E-Rickshaw Rule in Bihar: भागलपुर में चल रही ई रिक्शा कोडिंग प्रणाली अब पूरे राज्य में लागू होगी. राज्यपाल के आदेश पर सरकार के सचिव संजय अग्रवाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी है.

E-Rickshaw Rule in Bihar: भागलपुर में चल रही ई रिक्शा कोडिंग प्रणाली अब पूरे राज्य में लागू होगी. राज्यपाल के आदेश पर सरकार के सचिव संजय अग्रवाल ने पत्र जारी कर जानकारी दी है. मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 67 (3) के तहत राज्य सरकार की शक्तियों का प्रयोग करते हुए टोटो व ई रिक्शा के परिचालन को लेकर नए नियम को सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है.

राज्य में अब जहां भी टोटो व ई रिक्शा का परिचालन होगा परिवहन विभाग वहां की मौजूद सड़कों की कैरिंग कैपिसिटी के अनुसार ऑटो और ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करेगा. बता दें कि यह व्यवस्था पहले बिहार के सिर्फ भागलपुर जिला में लागू थी अब पूरे राज्य में लागू की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस को स्मार्ट बनाने पर खर्च होंगे 200 करोड़ रुपए, मिलेंगे लैपटॉप, स्मार्टफोन जैसे आधुनिक उपकरण…

अलग-अलग जोन में विभाजित कर अलग-अलग कोड का होगा निर्धारण

इस नियम के अनुरूप पटना मुख्यालय सहित राज्य के सभी जिलों में ऑटो और ई रिक्शा के परिचालन हेतु अलग-अलग जोन में विभाजित कर अलग- अलग कोड निर्धारित किए जाएंगे. सामान्य सवारी छोड़ रिजर्व चलने वाले ऑटो रिक्शा विशेष प्रकार की कलर कोडिंग के साथ स्टीकर लगाई जाएगी.

आठ सदस्यीय टीम का होगा गठन, जिलाधिकारी होंगे अध्यक्ष

इस नए नियम को लेकर बुधवार को भागलपुर के जिलाधिकारी के साथ बैठक की गई. उसमें परिवहन विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे. बता दें कि रूट निर्धारण के समय उस क्षेत्र से संबंधित थानों को भी टैग किया जाएगा ताकि परिचालन व्यवस्था सुदृढ़ हो सके.

इसके अलावा ऑटो और ई रिक्शा का आरंभ स्थान एवं गंतव्य स्थान दोनों जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी. राज्यभर में इस नई योजना को संचालित करने के लिए आठ सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा, जिसका अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे.

दिल्ली के सब्जी मंडी में मकान ढ़हा , IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >