अभिषेक झा पहुंचे डायट डुमरा, सांसद निधि से बनेगा व्यायामशाला

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और अभिषेक झा ने सीतामढ़ी डायट का दौरा किया। सांसद निधि से व्यायामशाला, वाटर प्यूरीफायर और पार्किंग शेड बनाने की घोषणा की गई।

सीतामढ़ी. जद(यू) के प्रदेश प्रवक्ता ई. अभिषेक झा ने सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरा पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने संस्थान के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और बड़ी संख्या में मौजूद प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली. संवाद के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य और प्रशिक्षुओं ने परिसर में बेहतर स्वास्थ्य व शारीरिक दक्षता के लिए एक व्यायामशाला की लंबे समय से चली आ रही मांग को सामने रखा. इसके साथ ही शुद्ध पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर और वाहनों के रखरखाव के लिए पार्किंग शेड निर्माण की भी मांग की गई.

सांसद निधि से तुरंत घोषणाप्रशिक्षुओं की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने तुरंत अपने ''सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि'' से संस्थान में व्यायामशाला, वाटर प्यूरीफायर व पार्किंग शेड निर्माण कराने की घोषणा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल जरूरी: ई. अभिषेक झाइस मौके पर एनडीए प्रत्याशी ई. अभिषेक झा ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों, प्रशिक्षुओं और शैक्षणिक संस्थानों के बीच लगातार जनसंपर्क कर उनकी उम्मीदों को समझा जा रहा है. उन्होंने कहा, "भावी शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने त्वरित निर्णय के लिए सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र में शिक्षा, शिक्षक सम्मान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाता रहेगा. नेताओं के इस दौरे और विकास कार्यों की घोषणा पर संस्थान के शिक्षकों व प्रशिक्षुओं ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों नेताओं का स्वागत किया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh kumar

Published by: Janardan Pandey

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >