Delhi-Patna Bullet Train Corridor: बिहार के लोगों को जल्द ही हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. बुलेट ट्रेन से पटना और दिल्ली की दूरी मात्र 4 से 5 घंटों की ही रह जाएगी. इस बीच दिल्ली-वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन से जुड़ा अपडेट है. जल्द ही इस परियोजना पर काम शुरू हो सकता है.
NHSRCL ने रेल मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
मिला जानकारी के मुताबिक, स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से इस कॉरिडोर के लिए डीपीआर रिपोर्ट बना ली गई है. इस रिपोर्ट को रेल मंत्रालय को भी सौंप दिया गया है. इस परियोजना के लिए लगभग 865 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा. बिहार में पटना के अलावा भी कई जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी.
वरिष्ठ अधिकारियों से मांगे गए आवेदन
बताया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन परियोजना में काम में तेजी के लिए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी. इंडियन रेलवे की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों से आवेदन भी मांगे गए हैं. इनकी नियुक्ति 30 दिनों में किए जाने की बात कही जा रही है. रेलवे के एक अधिकारी की माने तो, एनएचएसआरसीएल की ओर से वरिष्ठ टेक्नोक्रट्स की नियुक्ति तेज कर दी गई है.
7 सितंबर को ही जारी हुई थी अधिसूचना
अधिकारी के मुताबिक, नियुक्ति को लेकर 7 सितंबर 2026 को ही दो अधिसूचना जारी की गई थी. जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक तीन ओएसडी और तीन एजीएम लेवल के अधिकारियों के नियुक्ति की बात सामने आई थी. ये अधिकारी ही पटना, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और नोएडा में इस पूरे प्रोजेक्ट का काम देखेंगे और संचालन करेंगे.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लोगों के समय की होगी बचत
इस तरह से बिहार के लोगों को हाई स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की सुविधा आने वाले कुछ सालों में मिल सकती है. अभी पटना से दिल्ली का सफर तय करने में लगभग 10 से 12 घंटे लगते हैं लेकिन आने वाले दिनों में इसे चार से पांच घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा. केंद्र सरकार दिल्ली से बिहार तक हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी की योजना पर तेजी से काम कर रही है.
होंगे ये सभी फायदे
इस परियोजना का महत्व बिहार के उन हजारों परिवारों के लिए समझना मुश्किल नहीं है, जिनके बच्चे या परिवार के सदस्य दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में नौकरी या पढ़ाई करते हैं. छठ और दिवाली जैसे त्योहारों पर घर लौटने की जद्दोजहद भी इस कनेक्टिविटी से काफी बदल सकती है.
बुलेट ट्रेन का फायदा सिर्फ पटना तक सीमित नहीं रहेगा. पटना तक पहुंचने वाला यह हाई-स्पीड कॉरिडोर बिहार को देश के बड़े आर्थिक और शहरी केंद्रों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है. तेज कनेक्टिविटी का असर नौकरी, कारोबार, शिक्षा, पर्यटन और निवेश पर भी पड़ सकता है. दिल्ली से आने वाला कारोबारी कुछ घंटों में पटना पहुंच सकता है और बिहार का कारोबारी भी दिल्ली तक ज्यादा आसानी से पहुंच सकेगा.
