डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद में हत्या, सुनसान इलाके में अपराधियों ने किया हमला

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. यह वारदात औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित पटना कैनाल नहर मार्ग पर हुई है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

Sasaram crime News : डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की मौत के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है. घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित पटना कैनाल नहर मार्ग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है.

सुनसान इलाके में हुआ वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमल कुमार अपनी स्कॉर्पियो से डेहरी से पटना जा रहे थे. इसी दौरान बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के आगे सुनसान इलाके में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने अथवा उन पर हमले की आशंका को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही हैं. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम सासाराम सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड कर रहे जांच

घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा, एएसपी सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

मौत के कारण पर अभी नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि

घटना को लेकर हत्या और सड़क दुर्घटना दोनों तरह की चर्चाएं चल रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >