दरभंगा में पत्रकार के माता-पिता पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: दरभंगा के एक पत्रकार के माता-पिता पर जानलेवा हमला किया गया है. जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

दरभंगा. दरभंगा में आए दिन पत्रकारों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है. जिसका नतीजा यह है कि फिर एक बार दरभंगा के एक पत्रकार के माता-पिता पर जानलेवा हमला किया गया है. जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पत्रकार के माता-पिता पर गुरुवार को उनके गांव के ही दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करते हुए अभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया गया. यह घटना दरभंगा जिले के मोरा थाना अन्तर्गत गोदाईपट्टी गांव की है. बीते गुरुवार यानी 5 जनवरी की सुबह सात बजे पत्रकार के मां-पिता के साथ गांव के ही दबंग सुबोध चौधरी और धनराज चौधरी उर्फ भिखारी चौधरी ने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी. बता दें कि हो कि दोनों बुजुर्ग दंपत्ती गांव में अकेले रहते हैं.

दरभंगा में पत्रकार के मां-पिता पर जानलेवा हमला

इस घटना के बाद राम प्रवेश चौधरी ने मोरो थाना में इन दोनों के खिलाफ पांच जनवरी को मामला दर्ज कराया है. जिसकी प्राथमिकी (एफआईआर) संख्या 01/23 है. इसमें थाना प्रभारी ने 342/323/379/504/506/34 सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार का अनुसंधान नहीं शुरू किया गया है. इससे पहले भी दरभंगा में कई पत्रकारों पर हमला हो चुका है. इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: बिहार में ATM लूट: बाइक सवार अपराधियों ने पहले गार्ड को मारी गोली, फिर 13 लाख रुपए और 2 बंदूकें छीनकर हुए फरार
बिहटा में भी कुछ दिन पहले पत्रकार पर हुआ था हमला

बता दें कि आए दिन पत्रकारों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है. अब पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा है. इससे पहले भी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक पत्रकार पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी थी. फायरिंग की इस घटना में उसे दो गोलियां लगी थी. घटना के समय पत्रकार एक बर्थ डे पार्टी से घर लौट रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >