Darbhanga News: महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा ले युवा, राष्ट्र निर्माण में निभाएं अग्रणी भूमिका

Darbhanga News:महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन भारतवासियों के लिए प्रेरणा पुंज है. वे केवल एक योद्धा मात्र नहीं थे, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता एवं राष्ट्र धर्म के जीवंत प्रतीक हैं.

Darbhanga News: दरभंगा. महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन भारतवासियों के लिए प्रेरणा पुंज है. वे केवल एक योद्धा मात्र नहीं थे, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता एवं राष्ट्र धर्म के जीवंत प्रतीक हैं. ये बातें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कही. वे सोमवार को महासभा के तत्वावधान में प्रेक्षागृह में आयोजित महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर बोल रहे थे. सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपने अग्रणी भूमिका निभायें. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि इनका जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की सीख देता है. उनका संघर्ष आज भी सामाजिक एकता एवं आत्मसम्मान का मार्गदर्शन करता है. समारोह में पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ राजू सिंह ने श्रद्धा निवेदित करते हुए कहा कि यह अवसर हमें समाज को शिक्षा, संगठन, सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. नई उर्जा प्रदान करता है. विधायक सुजीत सिंह ने क्षत्रिय समाज के राष्ट्र व समाज के प्रति अवदान को रेखांकित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की परंपरा को आगे बढ़ा सामाजिक समरसता एवं युवाओं के चरित्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना होगा. विधायक संजय सिंह ने महाराणा प्रताप की गाथा को आत्मनिर्भरता एवं स्वराज की प्रेरणा पुंज बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से अपने देश व समाज के प्रति युवाओं में गौरव का भाव बढ़ता है. साथ ही राष्ट्र भक्ति भी प्रबल होती है. समारोह का उद्घाटन करते हुए पूर्व कुलपति डॉ एसपी सिंह ने विश्व मानचित्र पर हिंदुत्व की अमिट छाप छोड़ने वाले महाराणा प्रताप के जीवने से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में संगठन के कार्य के निरंतर जारी रहने की बात कही. इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें क्षत्रिय रत्न से सम्मानित भी किया गया. इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जला इसका उद्घाटन किया. महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. स्वागत गान निशा सिंह ने प्रस्तुत किया. मुजफ्फरपुर के छात्र माधवी राजपुत के हल्दीघाटी युद्ध पर गायन से वातावरण शौर्य से भर उठा. इस दौरान प्रेक्षागृह से लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पोलो मैदान तक शौर्य यात्रा भी निकाली गयी. तिरंगा व सामाजिक ध्वज लेकर महासभा के लोग नारेबाजी करते चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >