सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

दरभंगा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक के परिजनों ने घटना को सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए साजिश का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Darbhanga News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-56 स्थित जयंतीपुर चौक के समीप कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान जयंतीपुर दाथ गांव निवासी दिलीप यादव के 30 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है.

निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पिंटू कुमार को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने घटना को सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार किया है. उनका आरोप है कि हादसे से दो दिन पहले वाहन को पास देने के विवाद में संबंधित चालक से पिंटू कुमार की कहासुनी हुई थी. परिजनों का दावा है कि उस दौरान चालक ने जान से मारने की धमकी भी दी थी और उसी रंजिश में उसने जानबूझकर वाहन से टक्कर मार दी, जिससे पिंटू गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई.

पुलिस बोली- सभी पहलुओं से होगी जांच

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, परिजनों ने आरोपित चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बहेड़ी में भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >