Darbhanga News: नदी में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के इम्ब्राहिमपुर गांव में शुक्रवार की शाम कमला नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी.

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के इम्ब्राहिमपुर गांव में शुक्रवार की शाम कमला नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर निवासी भोला पासवान का 30 वर्षीय पुत्र परमेश्वर पासवान गांव के ही कमला नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से देर शाम निकाला. घटना कि जानकारी बहेड़ा थाना को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >