Darbhanga News: महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्या का पूजन कर कराया भोजन

Darbhanga News:शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया. पूजन के पश्चात उन्हें भोजन कराया.

Darbhanga News: दरभंगा. शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया. पूजन के पश्चात उन्हें भोजन कराया. उनका आशीर्वाद लिया. इसके लिए सुबह से ही कुंवारी कन्या की तलाश में इधर से उधर लोग भागते रहे. भक्तों के अनुपात में कुंवारी कन्या की कम संख्या के कारण एक-एक कन्या को चार से पांच स्थानों पर भोजन करना पड़ा. मीठा भोजन कराये जाने के कारण कन्याएं बड़ी परेशान भी नजर आ रही थी. श्रद्धालुओं ने कुंवारी कन्या का पांव धुलवाकर उनको खोइछा में अरबा चावल, द्रव्य आदि अर्पित किये. कन्याओं का शृंगार किया. उन्हें नये वस्त्र अर्पित किये. फिर भोजन कराया. इसके बाद उनका आशीर्वाद लिया. महानवमी के अवसर पर भी कन्या पूजन की परंपरा है. दूसरी ओर पूजा पंडालों में भी कुंवारी कन्याओं को पूजन के पश्चात भोजन कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >