महिलाओं के लिए बड़ी पहल, प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय में हर पद पर होगी महिलाओं की नियुक्ति

महात्मा गांधी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में संजय सरावगी ने दरभंगा-मिथिला के विकास का जिक्र किया. महिला विश्वविद्यालय की योजना को महिला सशक्तीकरण के लिए अहम बताया.

दरभंगा महिला कॉलेज: महात्मा गांधी कॉलेज में शुक्रवार को “दरभंगा के बहुमुखी विकास में छठी बार विधायक बने संजय सरावगी की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कॉलेज के शासी निकाय अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस दौरान दरभंगा और मिथिला के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से महिला विश्वविद्यालय की घोषणा महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय में चपरासी से लेकर कुलपति तक सभी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति का प्रावधान होगा. इससे महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे.

छठी बार जीत को बताया ऐतिहासिक

संगोष्ठी में राजनगर विधायक सुजीत पासवान ने संजय सरावगी की लगातार छठी जीत को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का लगातार जनता का विश्वास हासिल करना बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने सरावगी के राजनीतिक और विकास कार्यों की सराहना की.

पूर्व कुलसचिव डॉ अजीत कुमार सिंह ने संजय सरावगी को ‘विकास पुरुष’ बताते हुए दरभंगा के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की. पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अजीत कुमार चौधरी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. उमेश कुमार ने भी अपने विचार रखे.

सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में शासी निकाय के सचिव डॉ हरिनारायण सिंह ने संजय सरावगी को अभिनंदन पत्र समर्पित किया. संगोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ने की. डॉ अविनाश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ शिखा ने कार्यक्रम का संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपक महतो ने किया.

इस अवसर पर कॉलेज के अंग्रेजी विभाग से सेवानिवृत्त राम कुमार और दर्शनशास्त्र विभाग से सेवानिवृत्त बालेश्वर यादव को भी सम्मानित किया गया. संजय सरावगी ने दोनों को सम्मानित करते हुए उनके सेवानिवृत्ति लाभ का चेक भी प्रदान किया.

यह भी पढे़ं:

दरभंगा में मखाना ऑपरेटर ट्रेनिंग पूरी, प्रशिक्षित युवाओं को मिलेंगे नए रोजगार के मौके


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >