सड़क हादसे में घायल महिला की 10 दिन बाद मौत, इलाज के बाद घर ले गये थे परिजन

मधुबनी जिले में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय लक्ष्मीनिया देवी की अस्पताल में दस दिन के इलाज के बाद मौत हो गई. परिजनों द्वारा घर ले जाने के दो दिन बाद रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.

Darbhanga News: मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के महापतिया गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीनिया देवी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के करीब दस दिन बाद मौत हो गयी. उनका इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा था. सोमवार को मौत के बाद बेंता थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

सड़क किनारे जा रही महिला को दोपहिया वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, करीब दस दिन पहले लक्ष्मीनिया देवी सुबह शौच के लिए सड़क किनारे जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. परिजन उन्हें तत्काल झंझारपुर अस्पताल ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया.

डीएमसीएच में दस दिनों तक चला इलाज

डीएमसीएच में लक्ष्मीनिया देवी का करीब दस दिनों तक इलाज चला. इलाज के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ. इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें खून चढ़ाने की जरूरत बतायी.

परिजनों के अनुसार, आर्थिक परेशानी के कारण वे लक्ष्मीनिया देवी को अस्पताल से घर ले गये.

दोबारा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के करीब दो दिन बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन उन्हें दोबारा इलाज के लिए डीएमसीएच ले जा रहे थे.

इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद बेंता थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें

दरभंगा में 17 अगस्त से जमीन-मकान की रजिस्ट्री पूरी तरह डिजिटल, स्टांप पेपर और भारी कागजात की जरूरत खत्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >